राष्ट्रीय BLS एवं CPR दिवस पर दतिया में जनजागरूकता एवं जीवन रक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

राष्ट्रीय BLS एवं CPR दिवस पर दतिया में जनजागरूकता एवं जीवन रक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित | New India Times

दिनांक 21 जुलाई 2025 को राष्ट्रीय BLS एवं CPR दिवस के अवसर पर दतिया एकेडमी ऑफ़ पीडियाट्रिक्स के तत्वाधान में शिशु रोग विभाग शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा द्वारा जन जागरूकता कार्यक्रम एवं सीपीआर एवं बी.एल.एस का प्रशिक्षण दिया गया।

इस दौरान शिशु रोग के विभागाध्यक्ष डॉ राजेश गुप्ता , सह प्राध्यापक डॉ मनीष अजमेरिया, सहायक प्राध्यापक डॉ पुनीत अग्रवाल, दतिया एकेडमी ऑफ़ पीडियाट्रिक्स के अध्यक्ष डॉ प्रदीप उपाध्याय , उपाध्यक्ष डॉ डीके गुप्ता, डॉ जगराम मांझी, डॉ संजीव गर्ग , डॉ स्वराज पटेल,डॉ अभिषेक, डॉ अतुल उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण में चिकित्सालय में कार्यरत सपोर्टिव स्टाफ एवं सिक्योरिटी गार्डों एवं उपस्थित आम जनों को सीपीआर एवं बी.एल.एस. की जानकारी ऑडियो विजुअल माध्यम से दी गई और प्रशिक्षण दिया गया प्रशिक्षण के दौरान ऑडियो विजुअल वीडियो एवं डेमोंसट्रेशन दिया गया इसके बाद प्रतिभागियों द्वारा स्वयं भी सीपीआर देकर दिखाया गया  किस तरह किसी भी आपात स्थिति में सीपीआर देकर किसी बीमार व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article