वर्ष 2020 से फ़रार चल रहे स्थाई वारंटी को पकड़ने में थाना शिकारपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

वर्ष 2020 से फ़रार चल रहे स्थाई वारंटी को पकड़ने में थाना शिकारपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता | New India Times

एसपी बुरहानपुर श्री देवेंद्र कुमार पाटीदार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को लंबे समय से फ़रार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर अधिक से अधिक स्थाई वारंट तामील करने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देशों के पालन में थाना प्रभारियों द्वारा पुलिस टीमों का गठन कर स्थाई वारंट तामील किए जा रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में थाना शिकारपुरा पुलिस को वर्ष 2020 के अपराध क्रमांक.  35/2020 धारा 294 324 506 एवं अपराध क्रमांक 108/2020 धारा 25(1-बी) (बी) आम्स एक्ट में स्थाई वारंटी गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। शिकारपुरा पुलिस टीम द्वारा आरोपी- हरी तायडे पिता कैलाश तायडे 24 साल निवासी ग्राम जैनबाद थाना शिकारपुरा बुरहानपुर को अपराध क्रमांक 35/2020 धारा 294 324 506 एवम् अपराध क्रमांक  108 धारा 25(1-बी) (बी) आम्स  में गिरफ्तार कर  न्यायालय में पेश किया गया है। जिसे न्यायालय द्वारा जिला जेल खंडवा भेजा गया।

वारंट तामिली में सराहनीय योगदान

थाना प्रभारी शिकारपुरा निरीक्षक श्री कमल पवार,प्रधान आरक्षक 77 शेख ज़ाकिर, थाना शिकारपुरा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article