सलमान चिश्ती, रायबरेली (यूपी), NIT;
रायबरेली जिला के मिलएरिया के कल्लू का पुरवा में दबंगों का कहर लगातार जारी है। यहां लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से पुलिस पर सवालियां निशान खड़े हो रहे हैं। दंबगो के आतंक से पूरा मोहल्ला परेशान हो चुका है और पुलिस अभी भी मौन बनी हुई है।
पूर्व में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले पिंटू सोनकर व निहाल पाल ने एक बार फिर उमेश वर्मा पुत्र मदन लाल पर पीछे से जानलेवा हमला बोल दिया जिससे उनका सर फट गया। डायल 100 ने घायल उमेश को थाने पहुंचाया जहां से मेडिकल उपचार के लिए अमावां सीएचसी भेजा गया और सम्बंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित के अनुसार वह घर से पुड़िया लेने लिए दुकान गया था कि पीछे से घात लगाए बैठे उक्त लोगों ने जानलेवा हमला बोल दिया। जिससे वह मौके पर गिर गया, किसी तरह घर जाकर डायल 100 को सूचना दी गयी तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। इसमें से एक लड़के निहाल पाल द्वारा एक दिन पूर्व महिला पत्रकार के घर 15-20 लोगों के साथ दूसरी बार जानलेवा हमला बोला जा चुका है। जिसकी तहरीर देने के बाद पुलिस ने मुकदमा भी पंजीकृत नही किया है और न ही किसी का मेडिकल कराया है। पत्रकारों ने मामले को ऊपर टियूट किया तो पुलिस हरकत में आयी। फिर इस बड़ी घटना को देख पुलिस आरोपियों की जोरशोर से तलाश शुरू कर दी है। अब सवाल यह है कि मिलएरिया पुलिस आपराधिक मामलों को कितनी गंभीरता से लेती है वह सामने दिख रहा है, नतीजन मिल एरिया पुलिस की निष्क्रियता का खामियाजा है कि ऐसे कई परिवार परेशान हैं। अब तो रोज की आपराधिक घटनाओं से लोग परेशान दिखने लगे हैं।

पुलिस प्रशासन हमेशा लेट ही रहता है