रेलवे विद्युतीकरण के 100 वर्ष पूरे होने पर भुसावल मंडल में वॉकेथॉन का आयोजन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

रेलवे विद्युतीकरण के 100 वर्ष पूरे होने पर भुसावल मंडल में वॉकेथॉन का आयोजन | New India Times

भुसावल मंडल में रेलवे विद्युतीकरण के ऐतिहासिक 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में दिनांक 26 फरवरी 2025 को एक वॉकथॉन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती इति पाण्डेय द्वारा वॉकथॉन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह वॉक थॉन मंडल रेल प्रबंधक ऑफिस  के प्रांगण से प्रारंभ होकर उत्तर दिशा रेलवे स्टेशन, भुसावल तक आयोजित की गई। इस दौरान रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों भाग लिया। इस आयोजन में अपर मंडल रेल प्रबंधक (प्रशासन) श्री सुनील कुमार सुमन, अपर मंडल रेल प्रबंधक (तकनीकी) श्री एम. के. मीना सहित सभी वरिष्ठ शाखा अधिकारी, अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article