डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने खेलकूद प्रतियोगिता का फीता काट कर किया शुभारंभ | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने खेलकूद प्रतियोगिता का फीता काट कर किया शुभारंभ | New India Times

बेसिक विद्यालयों के बच्चों के मध्य खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन स्वर्ण जयंती स्टेडियम में किया गया। जिसमें बेसिक के 28 पीएमश्री विद्यालयों के बालक बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन  जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह मंगलवार को  फीता काट कर, मार्चपास्ट की सलामी लेकर किया। मंडलीय रैली के चौंपियन पीएमश्री विद्यालय रक्सा के बालक ने पीएमश्री खेलों की मशाल सौंपी। जीवंतता और गति के प्रतीक के रूप में जिलाधिकारी ने गुब्बारे उड़ाकर तथा खेल भावना के अनुसार खेलने की शपथ दिलाकर खेलों का उद्घाटन किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में पीएम श्री विद्यालयों की आधारभूत और अकादमिक सुविधाओं में प्रगति हुई है लेकिन हमें और भी अत्यधिक प्रगति करने की आवश्यकता है। खेलों में प्रतिभाग से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। पुलिस अधीक्षक राजेश एस. ने खेलों में भाग लेने वालों बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि जो बच्चे खेलों में भाग लेने आए वह स्वयं में विजेता हैं। मुख्य विकास अधिकारी अपराजिता सिंह सिनसिनवार ने आयोजन के लिए दिशा-निर्देश प्रदान किए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। आयोजन में एथेलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, योगा, भाषण,  लेखन, वॉलीबॉल आदि खेलों का आयोजन किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article