आयुष्मान आरोग्य मंदिर उमरादरा (विकास खंड मेघनगर) हुआ NQAS सर्टिफाइड | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

आयुष्मान आरोग्य मंदिर उमरादरा (विकास खंड मेघनगर) हुआ NQAS सर्टिफाइड | New India Times

राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वाशन मानक के तहत स्वास्थ्य संस्थाओं को राष्ट्रीय मानकों के अनुसार विकसित किया जा रहा है। जिसके तहत जिले के मेघनगर विकास खण्ड की संस्था उप स्वास्थ्य केंद्र उमरादरा का नेशनल असेसमेंट एनएसएचआरसी (नेशनल हेल्थ सिस्टम रिसोर्स सेंटर) टीम द्वारा किया गया, जाँच टीम में डॉ अशोक कुमार एवं डॉ पूनम शर्मा द्वारा उप स्वास्थ्य केंद्र पर प्रदान की जा रही सेवाओं को लेकर असेसमेंट किया। जिसमें संस्था राष्ट्रीय मानकों को पूर्ण करते हुए 91.57 प्रतिशत हासिल कर उत्तीर्ण हुई।

आयुष्मान आरोग्य मंदिर उमरादरा (विकास खंड मेघनगर) हुआ NQAS सर्टिफाइड | New India Times

इस उपलब्धि पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बीएस बघेल ने उक्त संस्था पर पदस्थ सीएचओ नेहा मालवीय , एएनएम राधा परमार एवं ब्लॉक टीम को बधाई दी। असेसमेंट की तैयारियों में बीएमओ डॉ विनोद नायक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक आर.आर.खन्ना, प्रभारी डीक्यूएम भरत बिलवाल, सीपीएचसी सलाहकार कैलाश चरपोटा, बीईई अभिषेक बिलवाल, बीपीएम अनिल बिलवाल एवं समस्त ब्लॉक स्टाफ़ का सराहनीय योगदान रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article