विधानसभा क्षेत्र इटवा के सेहरी चौराहे पर समाजवादी पीडीए चर्चा कार्यक्रम का किया गया आयोजन | New India Times

निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

विधानसभा क्षेत्र इटवा के सेहरी चौराहे पर समाजवादी पीडीए चर्चा कार्यक्रम का किया गया आयोजन | New India Times

शनिवार को विधानसभा क्षेत्र इटवा के सेहरी चौराहे पर समाजवादी पीडीए चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता विधान सभा अध्यक्ष बबलू खान व संचालन दिनेश मिश्रा ने किया। नेता विरोधी दल माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि भाजपा सरकार में गांव के लोग सबसे ज्यादा मंहगाई से परेशान है। डीजल और पेट्रोल के दाम  बढ़ा दिये है और सभी खाद्य सामग्री का दाम बढ़ाया जा रहा है। तेल, साबुन, रेल का किराया, बस का किराया सहित सभी खाद्य सामग्री इस सरकार ने मंहगा कर दिया है। जिससे आप लोगों की कमाई इसी मंहगाई में चली जा रही है। किसानों के यूरिया की बोरी को कम कर दिया गया है। जब जब मंहगाई बढ़ी है तब तब कठिनाई और बढ़ेगी। इस सरकार में पढ़े लिखे नौजवान युवा बेरोजगार घूम रहे है। हमारे हिन्दू भाइयों को खुश करने के लिए भाजपा धर्म की बात करके वोट ले लेती है और उन्हें उनके हक और अधिकार से वंचित रखती है।

विधानसभा क्षेत्र इटवा के सेहरी चौराहे पर समाजवादी पीडीए चर्चा कार्यक्रम का किया गया आयोजन | New India Times

कुंभ में काफी रुपया खर्च करके झूठा प्रचार कराया गया की यहां पर श्रद्धालुओं के लिए सभी सुविधा किया गया है लेकिन वहां पर सैकड़ों लोग मर गए लोग बीस बीस किलोमीटर पैदल यात्रा करने पर मजबूर हो गए। भाजपा के लोग आप लोगों की परेशानी खत्म हो उस पर बात नहीं कर रहे है बीच में धर्म लाकर लूटने की कोशिश कर रहे है। ये नया नया कानून लाकर आप लोगों की परेशानी को और बढ़ाना चाहते है। धर्म हमारे परलोक के लिए है न कि वोट के लिए। ये आपसी भाईचारा खत्म कराकर आपस में एक दूसरे के बीच में दुश्मनी पैदा करना चाहते है। इनसे सावधान रहे। जिला महासचिव कमरुज्जमा खान, अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव बहरैची प्रेमी, जिला उपाध्यक्ष कमाल अहमद,  बबलू पाठक, राम धीरज साहनी, पारसनाथ विश्वकर्मा, चंद्रभूषण आर्य, गोविंद मौर्या ने भी संबोधित किया। नूर आलम, जीप सिंह, अतीमुल्लाह, राधेश्याम मौर्य, शिवा पाठक, राम बेलास यादव, नंद कुमार गौंड, रामदीन मौर्या, साहब गुप्ता सहित क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article