रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:
झाबुआ जिले के मेघनगर महावीर भवन में समाज रत्न संथारा साधक समाज सेवी हसमुखलाल वागरेचा की प्रथम पुण्यतिथि पर वागरेचा परिवार रोटरी क्लब अपना जीवन ज्योति हॉस्पिटल पडवाल हॉस्पिटल, वैश्य महासम्मेलन नगर एवं जिले के पत्रकारों सहीत अन्य सहयोगी संस्था के सहयोग से विशाल स्वास्थ्य शिविर कल मेघनगर महावीर भवन में सेवाभावी संस्थाओं से जुड़े लोगों की कड़ी मेहनत से हज़ारों मरीजों का निःशुल्क उपचार अहमदाबाद गुजरात के विशेषज्ञ मानें हुए डाक्टरों द्वारा किया जाएगा।
विशाल स्वास्थ्य शिविर को सफलता के शिखर पर ले जाने के लिए संथारा साधक हसमुखलाल वागरेचा के पुत्र शुभ ज्वैलर्स के संचालक पंकज वागरेचा, निलेश वागरेचा, संजय वागरेचा, रोटरी क्लब अपना के संस्थापक अध्यक्ष भरत मिस्त्री, पडवाल हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर किशोर नायक, आशा मेडिकल के अशोक छाजेड़, अनिल छाजेड़, डॉ अमित मेहता, चेतन झामर, शरद बाफना, सौरभ खमेसरा, अमीत भण्डारी, अनील मुणत, मोहीत मेहता, जीवन ज्योति हॉस्पिटल के डायरेक्टर फादर पी,ए, थोमस, महेंद्र श्रीवास्तव टिल्लू भाई, अपनी टीम के साथ कल रविवार को महावीर भवन में आयोजित होने वाले विशाल स्वास्थ्य शिवीर की तैयारीयों में लगे हुए हैं।

