अवैध कब्जाधारियों को लेकर प्रशासन हुआ सख़्त, सैकड़ों गुमटी और ठेले वालों पर हुई कार्रवाई | New India Times

गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकर नगर (यूपी), NIT:

अवैध कब्जाधारियों को लेकर प्रशासन हुआ सख़्त, सैकड़ों गुमटी और ठेले वालों पर हुई कार्रवाई | New India Times

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अतिक्रमण के संबंध में यूपी के सभी डीएम और एसपी को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि अवैध क़ब्ज़े और अतिक्रमण पर अगर अधिकारी रुचि नहीं लेंगे तो कार्रवाई अधिकारी पर सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि घुर, गड्ढा, तालाब, बंजर भूमि को जल्द से जल्द कब्जा मुक्त कराकर शासन को रिपोर्ट भेजें।

अवैध कब्जाधारियों को लेकर प्रशासन हुआ सख़्त, सैकड़ों गुमटी और ठेले वालों पर हुई कार्रवाई | New India Times

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद अंबेडकर नगर जिले में प्रशासन पूरी तरह हरक़त में है। अकबरपुर नगर पालिका द्वारा लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है और सख़्ती से कार्रवाई की जा रही है। सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर घर बनाए लोगों के हौसले इतने बुलंद हैं कि कब्जा छोड़ने को तैयार नहीं। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत नगर पालिका द्वारा 300 से अधिक गुमटी ठेले वालों को सख्त हिदायत देकर सड़क से अतिक्रमण को हटाया गया। अकबरपुर नगर के रामपथ पर चले अभियान के तहत अवैध रूप से लगी गुमटी व सड़क किनारे झोपड़ी डालकर रह रहे धरकर समाज परिवारों के द्वारा किए गए अवैध कब्जे खाली कराए गए। लगभग पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को हटाया जा सका। एसडीएम सौरभ शुक्ला अतिक्रमणकारियों को कड़ी फटकार लगाते भी दिखे। सीओ देवेन्द्र मौर्य और ईओ बीना सिंह की अगुवाई में अतिक्रमण हटाने के अभियान की शुरुआत हुई। तमसा पुल के सड़क के किनारे अतिक्रमण कर लगाई गई गुमटी को हटवाया गया और 80 भूखंड संबंधित दुकानदारों ने अधिकारियों से सामान व गुमटी हटाने की मोहलत मांगी। अधिशाषी अधिकारी बीना सिंह ने कहा है कि जो लोग यह समझ रहे हैं कि अतिक्रमण पर थोड़ी सी कार्रवाई होकर बंद हो जाएगी तो यह अपने दिमाग से निकाल दें, निरंतर यह अभियान चलता रहेगा और जिन लोगों ने मोहलत मांगी है और प्रशासन को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं उनके साथ कोई भी ढिलाई नहीं की जाएगी। अपनी भलाई चाहते हैं तो अतिक्रमण जल्द से जल्द खुद ही हटाने की कोशिश करें क्योंकि मुख्यमंत्री के आदेश के अनुसार कार्रवाई लगातार चलती रहेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article