मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

पुलिस ने रतन सिंह मैमोरियल पी0जी0 कॉलेज में यातायात के नियमों व साइबर क्राइम के संबंध में जागरुक किया गया। यातायात माह के दृष्टिगत राजेश एसo पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में रतन सिंह मैमोरियल पीजी कालेज बड़ा गांव पुवायाँ में यातायात सुरक्षा संबंधी कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इसमें मुख्य अतिथि सुश्री ज्योति यादव क्षेत्राधिकारी यातायात, बाल कृष्ण यादव प्रभारी यातायात, उ0नि0 रोहित कुमार साइबर थाना , विनय कुमार पांडेय प्रभारी ऑपरेशन त्रिनेत्र, व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम तथा साइबर सेल अंजली चौधरी आदि ने संयुक्त रूप से दीप जला कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
क्षेत्राधिकारी यातायात सुश्री ज्योति यादव ने सभी बच्चों तथा शिक्षिकाओं को सड़क सुरक्षा संबंधित नियमों को बताया तथा उनका अनिवार्य रूप से अपने व अपने अभिभावकों को पालन करने के लिए जागरूक किया गया तथा सभी बच्चों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलायी गई।
उ0नि0 रोहित कुमार ने बच्चों को साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर कॉलेज के प्रबन्ध तन्त्र व प्राचार्य ने सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
अंत में कॉलेज के प्रबन्ध तन्त्र व प्राचार्य ने आए हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का भरपूर सहयोग रहा। इसके बाद सामूहिक राष्ट्रगान के साथ कार्यशाला का समापन किया गया।

