नगर परिषद में बीजेपी को कांग्रेस की ओर से दिया गया समर्थन नहीं भूले हैं लोग, वोटरों की अनास्था से MVA का नुकसान ? | New India Times

नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

नगर परिषद में बीजेपी को कांग्रेस की ओर से दिया गया समर्थन नहीं भूले हैं लोग, वोटरों की अनास्था से MVA का नुकसान ? | New India Times

जामनेर सीट से सातवीं बार मैदान में उतरे बीजेपी के नेता गिरीश महाजन के विरोध में ग्रामीण इलाको में वातावरण बनाने में विपक्ष कुछ हद तक सफ़ल हो गया है। MVA के प्रत्याशी दिलीप खोड़पे सर के साफसुथरे व्यक्तित्व के कारण मिडल क्लास गरीब गुरबा उनसे जुड़ रहा है। हमने अपनी रिपोर्ट में लिखा था कि क्षेत्र मे एक किस्म का अंडर करंट दौड़ रहा है। लेकिन जामनेर के वोटरों में मतदान करने को लेकर अनास्था जैसा माहौल है। 2014-15 नगर परिषद में कांग्रेस गठबंधन का 14 बनाम 6 ऐसा बहुमत होने के बाद भी गठबंधन के 6 नगर सेवक बीजेपी के कैंप में चले गए उनके समर्थन से मंत्री गिरीश महाजन की पत्नी श्रीमती साधना महाजन नगर अध्यक्ष चुनी गई। इसके पहले कांग्रेस के पारस ललवाणी ने अध्यक्ष पद की ढाई साल की टर्म पूरी कर ली।

नगर परिषद में बीजेपी को कांग्रेस की ओर से दिया गया समर्थन नहीं भूले हैं लोग, वोटरों की अनास्था से MVA का नुकसान ? | New India Times

कांग्रेस गठबंधन ने जीती हुई संस्था बीजेपी के हवाले कर दी जनमत के इस अनादर को लेकर जनता में MVA के लिए तीव्र नाराजगी देखी जा रही है। जिसके नफे नुकसान का अंदाजा पाठक लगा सकते है। वोटिंग ट्रेंड का इतिहास खंगालने पर पता चलता है कि महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाकों में सबसे अधिक मतदान होता है। शहरों का वोटर सोचता है कि मेरे वोट से कुछ बदलने वाला नहीं है। ग्रीस के महान राजनीतिज्ञ Pericles ने कहा है कि ” Just because you don’t take intrested politics doesn’t mean politics won’t take in interest in you ” अगर आपने वोट नहीं किया तो दूसरों द्वारा वोट दे कर जीता हुआ उम्मीदवार पॉवर में आएगा और उस समाज के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेगा जिस समाज के आप हिस्सा हो।

सेना के जवान पर मामला दर्ज: जामनेर विधानसभा क्षेत्र 19 के लिए ETPBMS प्रणाली द्वारा प्राप्त वोटिंग की मत पत्रिका को व्हाट्सअप पर शेयर और वायरल करने की शिकायत के सत्यापन के बाद भारतीय सेना के जवान प्रमोद भामरे पर जन प्रतिनिधि अधिनियम 1951, 136(1), 136(2)(b) अनुसार जामनेर थाने में मामला दर्ज किया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article