अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

महाराष्ट्र में हो रहे विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मणेन्द्र मिश्रा को प्रचार प्रसार के लिए जिम्मेदारी दी है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के आदेश पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्री राजेंद्र चौधरी द्वारा जारी पत्र के माध्यम से समाजवादी पार्टी ने ग्यारह पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी है।जिसमें श्री मणेन्द्र मिश्रा का नाम शामिल है।
इसके पूर्व श्री मिश्रा को मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर के विधानसभा चुनाव में प्रभारी की जिम्मेदारी मिल चुकी है।
शोहरतगढ़ के पलिया निधि निवासी श्री मणेन्द्र मिश्रा इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अतिथि प्रवक्ता रह चुके हैं। बीते दो दशकों से समाजवादी पार्टी में वैचारिक और जमीनी कार्य कर रहे हैं। श्री मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बनाने की दिशा पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य किया जा रहा है। जिसका सार्थक परिणाम लोकसभा चुनाव की तरह महाराष्ट्र चुनाव में भी आयेगा।

