मुकेश कुमार रावत, पीपीगंज/गोरखपुर (यूपी), NIT:

गोरखपुर जनपद के पीपीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रोहिन नदी के बढ़नी गांव के सामने 28 वर्षीय अज्ञात विवाहिता का शव पानी में तैरते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने शनिवार को सुबह करीब दस बजे देखा जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पीपीगंज पुलिस को दी। पीपीगंज पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कार्रवाई के लिए भेज दिया है।
पीपीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रोहिन नदी के बढ़नी गांव के सामने शनिवार को सुबह करीब दस बजे 28 वर्षीय अज्ञात विवाहिता का शव ग्रामीणों ने नदी में देखा उसके बाद ग्रामीणों ने पीपीगंज पुलिस को सूचना दी जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कार्रवाई के लिए भेज दिया है। वैसे महिला बैंगनी रंग का समीज व लाल रंग का सलवार पहनी है। वहीं हाथ में अंगूठी भी है। अभी तक मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। पीपीगंज पुलिस ने 72 घंटे शिनाख्त के लिए मर्चरी हाऊस पर रखा हैं। शव का पहचान होने के बाद या 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम किया जायेगा। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह के द्वारा बताया गया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की गला घोटकर हत्या की गई है।

