मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने अपने गृह जनपद में स्वशायी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में संचालित कॉलेज ऑफ नर्सिंग के भवन निर्माण का भूमि पूजन का आधारशिला रखी। उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड को कार्यदायी संस्था नामित है उक्त परियोजना की लागत 9,72 करोड़ स्वीकृत है। कार्यक्रम का आयोजन डॉक्टर राकेश कुमार प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज, डॉक्टर अपर्णा पांडे प्रधानाचार्य नर्सिंग कॉलेज द्वारा किया गया।
भूमि पूजन के अवसर पर डॉक्टर नौ पाल सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉक्टर महेंद्र पाल चिकित्सा अधीक्षक, दीपक कुमार रस्तोगी, वित्त वियंत्रक डॉक्टर राणा प्रताप, डॉक्टर नीरा गोयल, डॉ अमित कुमार रस्तोगी, डॉक्टर जयप्रकाश सिंह, डॉक्टर राहुल पालीवाल, डॉक्टर देवेश कुमार, डॉक्टर मनीष कुमार दिवाकर, डॉ विनोद कुमार रवि, चिकित्सा शिक्षक एवं नर्सिंग शिक्षक तथा मेडिकल कॉलेज एवं नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में बी,एस, सी नर्सिंग पाठ्यक्रम प्रवेश क्षमता 60 सेट प्रतिवर्ष है। वर्तमान समय में बी,एस,सी नर्सिंग पाठ्यक्रम के तीन बैच अध्ययनरत है।

