मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

आध्यात्मिक संस्था आर्ट ऑफ लिविंग बुरहानपुर द्वारा आज गुरुवार 22 अगस्त 2024 को रात्रि 8 बजे बहादुरपुर रोड पर स्थित राजस्थानी भवन के सभागृह में विधायक अर्चना दीदी के सम्मान में रक्षाबंधन पर्व का विशेष सत्संग आयोजित किया गया है, जिसमें संस्था की ओर से क्षेत्रीय विधायक और सबकी लाडली बहना श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) का अभिनंदन किया जाएगा।
इस अवसर पर गुरु भक्ति के भजनों के साथ जीवन दर्शन पर आधारित गीतों के माध्यम से उनके सुखी स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की जाएगी।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए संस्था के केंद्र प्रमुख और वरिष्ठ प्रशिक्षक एडवोकेट संतोष देवताले और लक्ष्मण मित्तल ने बताया कि आज के रक्षाबंधन पर्व के निमित्त आयोजित विशेष सत्संग में संस्था के सदस्य वरिष्ट सीए भरत बी श्रॉफ, भरत रावल, राजेन्द्र पवार, विजय दुंबानी, दीपाली पंडित, राजरानी मेहता, अश्वीनी मेहता के द्वारा ईश्वरीय आराधना और गुरु भक्ति के गीतों के साथ जीवन दर्शन पर आधारित गीतों की भी प्रस्तुति दी जाएगी।
इस अवसर पर गुरुवाणी में साधकों को ध्यान क्रिया भी कराई जाएगी और प्रशिक्षक रविंद्र पंडित तथा स्नेहा मुंगी के द्वारा संस्था की आगामी गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी। ज्ञात हो कि आगामी माह में ओंकारेश्वर आश्रम में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षिका शैलजा शुक्ला (अहमदाबाद) के सानिध्य में वालंटियर ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित होगा, सत्संग में इसकी तैयारी के विषय पर भी चर्चा होगी।
संस्था से जुडे अमित मिश्रा, राखी मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर मनोज माने, दुर्गेश शर्मा, रुद्रेश्वर एंडोले, संभाजी सगरे, आशीष शुक्ला सहित आयोजकगण ने इस रक्षाबंधन पर्व के विशेष सत्संग में नगर वासियों और संस्था सदस्यों से उपस्थित का आग्रह किया है।

