मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुधवार दिनांक 21.08.2024 को भोपाल में मध्यप्रदेश सरकार के जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी सिलावट से भेंट कर बुरहानपुर जिले का प्रभारी मंत्री बनाए जाने पर शुभकामनाएं प्रेषित की।
इस दौरान प्रदेश भाजपा प्रवक्ता, पूर्व मंत्री व बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी,भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, पूर्व महापौर श्री अतुल पटेल, शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री वीरेन्द्र तिवारी, भाजपा महामंत्री श्री चिंतामन महाजन एवं श्री सुभानसिंह चौहान उपस्थित रहे।

