अबरार अली/निहाल चौधरी, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

प्राथमिक विद्यालय, रेहरवा विकास क्षेत्र खुनियांव जिला सिद्धार्थ नगर का जिलाधिकारी डाॅ राजा गणपति आर द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में नामांकित 40 बच्चों में से 29 बच्चे उपस्थित पाए गए। विद्यालय की बाउन्ड्रीवाल गिरा हुआ था। विद्यालय में बच्चों द्वारा खेल सामान का प्रयोग किया जाता है। रसोईया साड़ी पहनकर नहीं आयी थी जिस पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त की गयी। निपुण भारत की कार्ययोजना नहीं बना था। शिक्षक डायरी भरा हुआ नहीं था। शिक्षक विभाजन की तालिका सही नहीं बना था। निपुण तालिका भी ठीक से नहीं भरा था।

जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए खण्ड शिक्षा को कठोर चेतावनी निर्गत करने का निर्देश दिया तथा इसका अंकन सर्विस बुक में भी कराने के साथ ही विद्यालय में सुधार लाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी द्वारा निपुण एप, अभिभावक रजिस्टर को भी देखा गया। अभिभावक वैठक 14.08.2024 को आखिरी बार हुआ था। जिलाधिकारी द्वारा अभिभावकों की नियमित बैठक कराने का निर्देश दिया। इसकेे साथ ही निर्देश दिया कि बच्चों के अभिभावकों को प्रेरित करें ताकि वह जूता-मोजा, ड्रेस आदि खरीद लें।

