रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:
जीवन ज्योति हॉस्पिटल मेघनगर झाबुआ जिले का सबसे बड़ा हॉस्पिटल है यह हॉस्पिटल सर्व सुविधायुक्त है। इस अस्पताल के संचालक फादर थॉमस ने जब से इस अस्पताल की कमान संभाली है उसके बाद जीवन ज्योति हॉस्पिटल सर्व सुविधा युक्त होकर फादर थॉमस के नेतृत्व में यहां फॉरेन जर्मनी के डॉक्टरों को बुलवा कर सहयोगी संस्था रोटरी क्लब अपना के साथ मिलकर आधुनिक मशीनों से बड़ी-बड़ी सर्जरियां की जाती है।
साथ ही इस अस्पताल में बड़े-बड़े डॉक्टर के द्वारा बड़ी-बड़ी बीमारियों का उपचार भी किया जाता है अंधत्व निवारण के अंतर्गत हजारों मरीजों के आंखों के मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं एनआरसी के माध्यम से कुपोषित बच्चों का उपचार भी नि:शुल्क किया गया है।मोतियाबिंद ऑपरेशन करवाने के लिए भी दूर-दूर से मरीज यहां आते हैं यहां पर ब्लड बैंक भी संचालित है।
इस अस्पताल में ब्लड जांच सोनोग्राफी सिटी स्कैन एक्स-रे जैसी आधुनिक मशीनों से जांच कर इस क्षेत्र के मरीजों का विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा उपचार किया जाता है।
आधुनिकता से युक्त इस जीवन ज्योति हॉस्पिटल में मात्र एक और मशीन की आवश्यकता थी जिसकी कमी को पूरी करते हुए मेघनगर जीवन ज्योति हॉस्पिटल एक और सौगात देने जा रहा है जिसका शुभारंभ दिनांक 23 अगस्त को होना है। यहां डायलिसिस मशीन की कमी थी जिसका शुभारंभ 23 अगस्त को होगा अब डायलिसिस के लिए बड़े महानगरों एवं बड़े अस्पतालों में कहीं बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। आपके झाबुआ जिले के मेघनगर में ही जीवन ज्योति हॉस्पिटल में मरीजों को सभी सुविधा प्राप्त होगी।

मोतियाबिंद ऑपरेशन करवाने के लिए भी दूर-दूर से मरीज यहां आते हैं यहां पर ब्लड बैंक भी संचालित है।
इस अस्पताल में ब्लड जांच सोनोग्राफी सिटी स्कैन एक्स-रे जैसी आधुनिक मशीनों से जांच कर इस क्षेत्र के मरीजों का विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा उपचार किया जाता है।

आधुनिकता से युक्त इस जीवन ज्योति हॉस्पिटल में मात्र एक और मशीन की आवश्यकता थी जिसकी कमी को पूरी करते हुए मेघनगर जीवन ज्योति हॉस्पिटल एक और सौगात देने जा रहा है जिसका शुभारंभ दिनांक 23 अगस्त को होना है।

यहां डायलिसिस मशीन की कमी थी जिसका शुभारंभ 23 अगस्त को होगा। अब डायलिसिस के लिए बड़े महानगरों एवं बड़े अस्पतालों में कहीं बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। आपके झाबुआ जिले के मेघनगर में ही जीवन ज्योति हॉस्पिटल में मरीजों को सभी सुविधा प्राप्त होगी।

