इन्दौर संभागायुक्त दीपक सिंह के निर्देश अनुसार बुरहानपुर कलेक्टर सुशी भव्या मित्तल के मार्गदर्शन में नेपानगर में 27 जुलाई 2024 को विशाल मेगा हेल्थ कैंप | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

इन्दौर संभागायुक्त दीपक सिंह के निर्देश अनुसार बुरहानपुर कलेक्टर सुशी भव्या मित्तल के मार्गदर्शन में नेपानगर में 27 जुलाई 2024 को विशाल मेगा हेल्थ कैंप | New India Times

इंदौर संभागायुक्त श्री दीपक सिंह के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल के मार्गदर्शन में 27 जुलाई, 2024 को मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस हेतु व्यापक तैयारियां की जा रही है। विदित है कि 15 हजार से अधिक मरीजों के निःशुल्क उपचार के लिए ज़िला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा वृहद स्तर पर तैयारियां सतत् रूप से की जा रही है। शिविर में इंदौर से करीबन 150 डॉक्टर्स बुलाए गए है। जिसमें अरविंदो मेडिकल कॉलेज इन्दौर, शंकरा नेत्र अस्पताल इंदौर, इन्दौर कैंसर अस्पताल, बॉम्बे हॉस्पिटल इन्दौर, अपोलो राज श्री इन्दौर, कोकिला बेन धीरू भाई अम्बानी अस्पताल, शैलबी अस्पताल इन्दौर, एलएनसीटी चिकित्सा महाविद्यालय इन्दौर, खण्डवा मेडिकल कॉलेज एवं अन्य हॉस्पिटलों के विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी निःशुल्क सेवाएं देंगे।

शिविर में सभी प्रकार की सर्जरी का परामर्श, कर्क रोग का उपचार, ह्रदय रोग, पेट रोग, लीवर, किडनी, मूत्र संबंधी विकार, हड्डी और स्पाइन का ईलाज, मानसिक रोग, दमा एलर्जी, नेत्र विकार, स्त्री रोग, शिशु रोग, जन्मजात विकृति, चर्मरोग एवं सफेद दाग का उपचार, सिकल सेल, एड्स इत्यादि रोगो का निःशुल्क उपचार किया जाएगा।
शिविर में मरीजों की सहायता के लिए वॉलेंटियर्स  उपलब्ध रहेंगे, जो मरीजों की जांच में सहयोग देंगे। बी पी, शुगर और सिकल सेल की जाँच के लिए अलग से काउंटर बनाया जायेगा। शिविर स्थल पर ही विकलांगता प्रमाण पत्र तैयार करने हेतु मेडिकल बोर्ड भी उपस्थित रहेगा। आयुष्मान कार्ड सहित आरबीएस कार्यक्रम अंतर्गत सर्जरी और निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराने के प्रकरण भी बनाए जाऐंगे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.राजेश सिसोदिया ने बताया कि शिविर नेपानगर ऑडिटोरियम में प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित रहेगा। मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बसों की व्यवस्था की गई है। ग्राम बाकड़ी, हैदरपुर, खकनार व आमुल्लाकला हेतु इत्यादि आसपास के ग्रामों से मरीजों को लाने-ले-जाने के लिए बसे लगाई जाएगी। शिविर में 15 से 20 पंजीयन काउंटर रहेंगे। एक हजार से अधिक स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीगण, कर्मचारीगण, 150 से अधिक वॉलेंटियर्स सहित अन्य विभागों द्वारा सहयोग दिया जायेगा। क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेगा हेल्थ कैम्प का व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article