यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

शहर काजी मतीन खान गौरी की सरफरस्ती में आगामी 16 सितंबर में होने वाले जश्ने ईद मिलादुन्नबी 12वीं शरीफ के प्रोग्राम के लिए कमेटी की नियुक्ति कर सदर खुर्शीद कुरेशी को जिम्मेदारियां सौंपी गई। कमेटी ने एक दूसरे को माला पहनकर मिठाई खिलाकर खुशी जताई जिसमें खुर्शीद कुरैशी ने कहा हमें जो ज़िम्मेदारी दी गई है उसे हम पूरी मेहनत और लगन से पूरा करेंगे और इस बार 12वीं शरीफ का सभी प्रोग्राम में बहुत ही ख़ास देखने को मिलेगा शहर काज़ी ने बताया कमेटी के सभी कार्यकर्ता अपनी ज़िम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे और सारे प्रोग्राम को सफल बनाएंगे इस मौके पर कमेटी के सभी लोग मौजूद रहे।

