बुद्ध पूर्णिमा पर राष्ट्रीय सेमिनार एवं सम्मान समारोह आयोजित, नई शिक्षा नीति 2020 पर विशेषज्ञों ने रखे विचार, शिक्षा और सामाजिक समरसता पर दिया जोर | New India Times

संदीप शुक्ला, हाथरस (यूपी), NIT:

बुद्ध पूर्णिमा पर राष्ट्रीय सेमिनार एवं सम्मान समारोह आयोजित, नई शिक्षा नीति 2020 पर विशेषज्ञों ने रखे विचार, शिक्षा और सामाजिक समरसता पर दिया जोर | New India Times

बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर गोपाल किरण समाजसेवी संस्था एवं सेठ फूलचंद बागला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हाथरस के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सेमिनार का विषय “राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020: नवाचार, चुनौतियां और विकास के अवसर” रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बुद्ध के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन तथा संविधान की प्रस्तावना के वाचन के साथ हुआ।

बुद्ध पूर्णिमा पर राष्ट्रीय सेमिनार एवं सम्मान समारोह आयोजित, नई शिक्षा नीति 2020 पर विशेषज्ञों ने रखे विचार, शिक्षा और सामाजिक समरसता पर दिया जोर | New India Times

सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी, अलीगढ़ के कुलपति प्रो. एन.बी. सिंह तथा आईटीबीपी, दिल्ली के उपमहानिरीक्षक नरेंद्र सिंह उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी संजीव वार्ष्णेय शामिल हुए।
संस्था के अध्यक्ष श्रीप्रकाश निमराजे ने अपने उद्बोधन में भगवान बुद्ध एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को स्मरण करते हुए शिक्षा के माध्यम से समतामूलक समाज की स्थापना पर बल दिया। उन्होंने बताया कि संस्था देशभर में शिक्षा एवं सामाजिक विकास के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।
मुख्य अतिथि प्रो. एन.बी. सिंह ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के 5+3+3+4 ढांचे पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह नीति बच्चों की बुनियादी शिक्षा को मजबूत करने के साथ उनके सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने शिक्षकों को भी निरंतर स्वयं को अपडेट रखने की आवश्यकता बताई।
आईटीबीपी के डीआईजी नरेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के सक्षम वर्ग को जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कर्मचारियों से अपनी आय का कुछ हिस्सा शिक्षा से वंचित बच्चों पर खर्च करने का आह्वान किया।

बुद्ध पूर्णिमा पर राष्ट्रीय सेमिनार एवं सम्मान समारोह आयोजित, नई शिक्षा नीति 2020 पर विशेषज्ञों ने रखे विचार, शिक्षा और सामाजिक समरसता पर दिया जोर | New India Times

कार्यक्रम में अलीगढ़ से आए अरुण श्रीवास्तव ने सड़क सुरक्षा पर जोर देते हुए हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग को आवश्यक बताया। वहीं संजीव वार्ष्णेय ने नई शिक्षा नीति को शिक्षा के क्षेत्र में परिवर्तनकारी बताया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. महावीर सिंह छोंकर ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सेमिनार शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। तकनीकी सत्र में रश्मि सिंघल, प्रो. ए.के. जैन, डॉ. रविंद्र कुमार सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इस दौरान प्रो. लक्ष्मी चंद्र ने संविधान के मूल अधिकारों एवं महत्वपूर्ण अनुच्छेदों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रो. रविंद्र कुमार द्वारा प्रस्तुत मैजिक शो ने छात्रों और शिक्षकों का खूब मनोरंजन किया।
समारोह में अतिथियों को भगवान बुद्ध की प्रतिमा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। प्राचार्य प्रो. महावीर सिंह छोंकर को “सिंबल ऑफ नॉलेज” सम्मान से नवाजा गया।
कार्यक्रम का संचालन पूरन सागर ने किया। यह आयोजन स्व. आर.जी. सिंह निमराजे की पुण्यतिथि को समर्पित रहा, जिन्हें अंत में श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article