रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

संभाग आयुक्त इंदौर श्री दीपक सिंह के झाबुआ आगमन पर गेल रेस्ट हाऊस में कलेक्टर नेहा मीना, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र सिंह चौहान एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया।

सायं को हाथिपावा पहाड़ी पर वृक्षारोपण कर पहाड़ी का अद्भुत नज़ारा देख प्रशंसा की गई। हाथिपावा के नाम के इतिहास के बारें में जाना गया। साथ ही भविष्य में पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु प्रस्ताव भेजे जाने के निर्देश दिए।

संभागायुक्त द्वारा हाथीपावा पर बनाए गए तालाब निर्माण के कार्य की भी प्रशंसा गई। संभागायुक्त इंदौर श्री दीपक सिंह एवं कलेक्टर नेहा मीना, पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेंद्र सिंह चौहान द्वारा हाथिपावा पहाड़ी पर पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए वृक्षारोपण किया गया।

इस दौरान अपर कलेक्टर एस एस मुजाल्दा, डीएफओ हरिसिंह ठाकुर, एसडीओ फॉरेस्ट प्रदीप कछावा, रेंजर एच एस पांडे व अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

