मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पूर्व मंत्री एवं बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने कहा कि ग्राम झिरी से शाहपुर तक करीब 26 किलोमीटर हाईवे का जीर्णोद्धार कार्य प्रगतिरत है। बुरहानपुर नगर से गुजर रहे मार्ग पर गणपति थाना से शिकारपुरा थाना तक 4 पुलियाओं का निर्माण किया जा चुका है। साथ ही राजपुरा से शिकारपुरा थाना तक मार्ग के मध्य में डिवाइडर निर्माण कर स्ट्रीट लाइट लगा दी गई है। इसी प्रकार शाहपुर नगर के समीप भी मार्ग के मध्य में डिवाइडर और स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य प्रगतिरत है। मार्ग की मरम्मत और सुधार कार्य होने से नागरिकों को आवागमन में सुविधा होगी।
श्रीमती अर्चना चिटनिस ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 753 एल का निर्माण कार्य प्रगतिरत है। इसमें ग्राम झिरी-निंबोला से शाहपुर बायपास फोरलेन मार्ग का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसके बाद बुरहानपुर शहर के मध्य से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा मध्यप्रदेश लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरण किया जाना है।
वर्तमान में शहर से गुजर रहे मार्ग की स्थिति अत्यंत खराब हो गई थी। अगर इसको मरम्मत और सुधार किए बिना हस्तांतरित किया जाता तो लंबे समय तक मार्ग खराब होकर खस्ता हालत में आ जाता। विगत दिनों खरगोन में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की उपस्थिति में आयोजित संभागीय बैठक में मेरे द्वारा ग्राम झिरी से शाहपुर तक मार्ग करीब 26 किलोमीटर को हस्तांतरण के पूर्व वन टाईम इम्प्रूवमेंट करके लोक निर्माण विभाग मध्यप्रदेश को हस्तांतरित करने की मांग रखी थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने संबंधित अधिकारियों को मरम्मत और सुधार कार्य करने के निर्देश जारी किए थे।
परिणाम स्वरूप बुरहानपुर के मध्य से गुजर रहे मार्ग पर गणपति थाना से शिकारपुरा थाना तक 4 पुलियाओं को निर्माण किया जा चुका है। साथ ही राजपुरा से शिकारपुरा थाना तक मार्ग के मध्य में डिवाईडर निर्माण कर स्ट्रीट लाईट लगा दी गई है। नगर निगम सीमा में पूर्ण किए गए कार्यों के लिए नगर निगम महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल का आभार व्यक्त करती हूं। इसी प्रकार शाहपुर नगर के समीप भी राष्ट्रीय राजमार्ग के मध्य में डिवाईडर और स्ट्रीट लाईट लगाने का कार्य प्रगतिरत् है। जिसके लिए शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती साधना वीरेन्द्र तिवारी व उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी गोपाल चौधरी को भी धन्यवाद ज्ञापित करती हूं।
श्रीमती चिटनिस ने बताया ग्राम झिरी से शाहपुर तक लगभग 26 किलोमीटर के मार्ग को फोर लेन निर्माण कर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा मध्यप्रदेश लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरण किया जाएगा। जिससे भविष्य में रखरखाव तथा विकास का कार्य, लोक निर्माण विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा किया जाएगा।
