मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास म.प्र. शासन के आदेशानुसार एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत दिनांक 22 से 28 जुलाई 2024 तक जारी कार्य योजनानुसार नगर पालिक निगम द्वारा बुधवार को शहरी क्षेत्र में एक पेड मां के नाम अभियान अंतर्गत मरीचिका गार्डन, सीके ग्रीन कॉलोनी, सूर्यम नगर, अर्जुन नगर, लक्ष्मी नगर आदि जगहों पर पौधारोपण किया गया। बुधवार के दिन हल्की बूंदाबांदी के बीच धरती को हरा-भरा बनाने और उसकी सुंदरता लौटाने के संकल्प के साथ पौधे लगाए गए। जहां 100 से अधिक पौधे लगाए गए। प्रकृति के सुनहरे भविष्य के महत्व को समझते हुए यहां सप्तपर्ण, अशोक, कचनार, शमी, शिरीष, सहजन, पीपल, खदिर आदि के पौधे रोपे गए।
नगर निगम आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव के निर्देशानुसार निगम के उप यंत्री, इंजीनियर, राजस्व अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा लगभग 200 फलदार एवं छायादार पौधों का पौधारोपण किया गया। आयुक्त द्वारा पौधारोपण कर समय समय पर पौधों को पानी, खाद एवं देखभाल करने की ज़रूरत है।एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण के अंतर्गत नगर निगम द्वारा बुरहानपुर के अलग अलग जगहों पर गॉर्डन कॉलोनी में पौधारोपण किया गया।
सहायक यंत्री अशोक पाटिल ने जानकारी देते हुए कहा कि कॉलोनी गार्डन में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। कुछ फलदार कुछ छायादार जैसे जामुन का सीताफल का जाम का आवले का और छायादार में नीम का पीपल का बाबुल का ऐसे पेड़ लगाकर निगम की तरफ से पहल की गई है। निगम आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि हर एक व्यक्ति में कम से कम एक पेड़ तो भी लगाना चाहिए जिससे हमें शुद्ध वातावरण शुद्ध हवा शुद्ध ऑक्सीजन मिल सके।
इस अवसर पर निगम आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री प्रेम कुमार शाहू, सहायक यंत्री अशोक पाटिल, गोपाल महाजन, लिपिक प्रशांत श्रीवास्तव, उमर आरिफ, इशाक पठान,अधिकारी कर्मचारी कॉलोनी के निवासी उपस्थित थे।

