मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नरदेव नगर में संचालित विदेशी शराब दुकान के पास ही अवैध रूप से अहाता संचालित किया जा रहा है। जहां पर खुलेआम शराब परोसी जा रही है। जानकारी के मुताबिक यह अहाता स्वयं शराब दुकान के ठेकेदार द्वारा अवैध रूप से संचालित किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र में कहीं भी शराब अहाते के संचालन की अनुमति नहीं है। इसके बावजूद शराब दुकान पर अहाते के संचालन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। शराब दुकान भी नियम विरुद्ध निर्धारित समय से पूर्व खोली व बंद की जा रही है। वहीं अवैध अहाता सुबह से देर रात तक संचालित होता है। इसके अलावा नगर से जुड़े दमुआ रोड़ व बाज़ार क्षेत्र बड़ी संख्या में संचालित ढाबों से भी बड़ी मात्रा में देशी व विदेशी शराब ग्राहकों को परोसी जा रही है। इनसे शराब बेरोकटोक बेची जा रही थी। शिकायत के बाद भी आबकारी विभाग ने ठोस कार्रवाई नहीं की जाती।

