पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

परियोजना क्रियान्वन इकाई पी आई यू इंदौर के अंतर्गत जिला धार तिरला ब्लॉक मान डेम जलप्रदाय योजना के तहत जल गंगा संवर्धन अभियान एवं विश्व पर्यावरण दिवस के क्रम में गांव भुतीबावड़ी में सरपंच महोदय द्वारा प्राचीन बावड़ी से मिट्टी, कचरा, पत्थर निकलवाए गए और उसकी सफाई कर गहरीकरण किया गया साथ ही मध्य प्रदेश जल निगम के अंतर्गत सुविणा सोशल वेलफेयर सोसाइटी की टीम द्वारा कार्यक्रम का आयोजन कर ग्रामीण जनों को जल संरक्षण हेतु प्रोत्साहित किया और इस बावड़ी के आसपास वृक्षारोपण कार्यक्रम भी किया गया साथ ही जल संरक्षण को लेकर व अधिक से अधिक पौधारोपण करने हेतु ग्राम वासियों को शपथ भी दिलाई गई। इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच महोदय श्रीमती सीताबाई वसुनिया, उप सरपंच महोदय, गांव के महिला एवं पुरुष ISA से पीसी सचिन मंडलोई कम्युनिटी मोबिलाइज चंदा मुकाति और अन्यजन उपस्थित रहे। उक्त जानकारी पप्पु भाबर ने दी।
