आज़ादी के बाद से नहीं सुधरी पानी की समस्या, चुनाव के समय खोखले दावों की खुली पोल, नल जल योजना भी ठप, गंदा पानी पीने को मजबूर | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

आज़ादी के बाद से नहीं सुधरी पानी की समस्या, चुनाव के समय खोखले दावों की खुली पोल, नल जल योजना भी ठप, गंदा पानी पीने को मजबूर | New India Times

जुन्नारदेव जनपद मुख्यालय से सटी ग्राम पंचायत दातलावादी में आजादी के बाद से अभी तक पेयजल की व्यवस्था नहीं सुधरी है यह एक ऐसा गांव है जहां हर साल गर्मी में पानी की विकराल समस्या होती है
ग्रामीण अंचल के वासीयों को मिलों दूर का सफर तय कर पेयजल की आपूर्ति करना पड़ता है। झरिया से पेयजल की आपूर्ति करते हैं लेकिन वहां भी पानी साफ नहीं है और गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि वोट लेने के बाद यहां पर सरपंच ध्यान नहीं देते साथी अन्य मूलभूत सुविधाएं नाली बिजली कटौती और स्ट्रीट लाइट सड़क पानी जैसी समस्या से आज भी यह गांव कोसों दूर नजर आ रहा है चुनाव के समय लाखों दावे करके मतदाताओं को साधने वाले अब इनका हाल-चाल तक जन नहीं पहुंच रहे ग्रामीण जन इसके शिकायत देते हैं तो सिर्फ आश्वासन के अलावा कुछ नहीं। इनका कहना है एसडीएम कामिनी ठाकुर मामला संज्ञान में आया है जिसकी जांच की जाएगी

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article