मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश में हुए नर्सिंग घोटाले के ख़िलाफ़ आज भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग के आवास का घेराव कार्यक्रम मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह यादव के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिस में बुरहानपुर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष उबैद उल्लाह एवं पूर्व युवा विधानसभा अध्यक्ष नज़ीर अंसारी ने अपने युवा साथियों के साथ शामिल हुए।

