मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जिला कलेक्टर शीलेंद्र सिंह ने कन्या शिक्षा परिसर का निरीक्षण किया। आगामी लोकसभा निर्वाचन के लिए स्ट्रांग रूम यहां बनाया जाएगा। कन्या शिक्षा परिसर को स्ट्रांग रूम बनाने मतदान सामग्री को सुरक्षित रखने मतदान दलों के लिए पार्किंग स्थल सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। इसके बाद वे जनपद सभागार में मैदानी अमले की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

आने वाले लोकसभा चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करने के संबंध में सभी तैयारी की रूपरेखा बनाने और भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के पालन कर निर्वाचन कार्य की तैयारियां शुरू करें। आदर्श आचार संहिता लागू होते ही शासकीय कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर सम्पत्ति विरूपण कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। बैठक जनपद सभागार में ली गई। इस दौरान एसडीएम कामिनी ठाकुर, नायब तहसीलदार राजीव नेमा, नायब तहसीलदार तामिया योगिता वाजपेई, थाना प्रभारी राकेश सिंह, जनपद सीईओ रश्मि चौहान बीएमओ डॉ रवीन्द्र बाथम अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
