भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन हॉल में डीजीपी की अध्यक्षता में तटवर्ती सुरक्षा समन्वय समिति (ओएससीसी) की बैठक संपन्न | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन हॉल में डीजीपी की अध्यक्षता में तटवर्ती सुरक्षा समन्वय समिति (ओएससीसी) की बैठक संपन्न | New India Times

भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन हॉल में आज 14 मार्च को तटवर्ती सुरक्षा समन्वय समिति (ओएससीसी) की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मध्यप्रदेश में तेल क्षेत्र की कंपनियाें गेल, ओएनजीसी, आईओसीएल, बीपीसीएल, एचपीसीएल और बीना ऑइल रिफाइनरी ने हिस्सा लिया। बैठक डीजीपी श्री सुधीर कुमार सक्सेना की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन हॉल में डीजीपी की अध्यक्षता में तटवर्ती सुरक्षा समन्वय समिति (ओएससीसी) की बैठक संपन्न | New India Times

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि तेल और गैस कंपनियों के संचालन में समन्वय, पारदर्शिता और महत्वपूर्ण पेट्रोलियम संपत्तियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और मध्य प्रदेश पुलिस इसे सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा आयोजित इस बैठक में एडीजी इंटेलिजेंस श्री जयदीप प्रसाद, ओएसीसी के सलाहकार और संयोजक सौरभ तौलुम्बिया, शचि घिल्ड़ियाल तथा पुलिस विभाग और तेल व गैस क्षेत्र की कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन हॉल में डीजीपी की अध्यक्षता में तटवर्ती सुरक्षा समन्वय समिति (ओएससीसी) की बैठक संपन्न | New India Times
विज्ञापन

सभी हितधारक समन्वित व ठोस प्रयासों के साथ तुरंत प्रतिक्रिया देने को तैयार रहें: डीजीपी

डीजीपी श्री सुधीर सक्सेना ने प्रदेश में ऊर्जा प्रतिष्ठानों और उनकी सुरक्षा के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि विरोधी ताकतों द्वारा हमले की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने तेल और गैस क्षेत्र की कंपनियों की सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करने और हर समय इसके लिए सख्त उपाय करने को लेकर तैयार रहने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ओएससीसी अपतटीय सुरक्षा पर प्रभाव डालने वाले किसी भी कारक की उपेक्षा नहीं कर सकता है और सभी हितधारकों को समन्वित व ठोस प्रयासों के साथ तुरंत प्रतिक्रिया देने के लिए पूरी तरह से तैयार रहना चाहिए। कंपनियों में सीसीटीवी सिस्टम्स अपग्रेड रहना चाहिए तथा समय-समय पर मॉकड्रिल भी होती रहना चाहिए। वर्कर्स, लेबर्स और ऑफिसर्स की सुरक्षा अत्यंत आवश्यक है। मप्र पुलिस आपके सहयोग के लिए सदैव तैयार है। हम आपके सुझाव व विचारों पर पूरा ध्यान देंगे और आपकी अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।

सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधिकारी हुए सम्मानित

भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन हॉल में डीजीपी की अध्यक्षता में तटवर्ती सुरक्षा समन्वय समिति (ओएससीसी) की बैठक संपन्न | New India Times

तेल क्षेत्र की कंपनियों की सुरक्षा की दिशा में उत्कृष्ट कार्य किए जाने पर गुना जिले के राघौगढ़ की डीसीपी दीपा डुडवे और निरीक्षक जुबेर खान को डीजीपी श्री सक्सेना ने सम्मानित किया।

ओएसीसी क्या है?

देश के सभी राज्यों द्वारा भारत सरकार के निर्देशानुसार तटवर्ती सुरक्षा समन्वय समिति की स्थापना की गई है। इस समिति के गठन का उद्देश्य सुरक्षा के लिए तेल और गैस क्षेत्र की कंपनियों, पुलिस और राज्य के नागरिकों के बीच सुचारू और समन्वित प्रयास सुनिश्चित करना है। प्रदेश में ओएससीसी के अध्यक्ष मप्र के डीजीपी और संयोजक सलाहकार (सुरक्षा) गेल हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article