मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल,बुरहानपुर द्वारा ग्राम पंचायत बोदरली में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफ़ल आयोजन हॉस्पिटल के युवा संचालक कबीर आनंद चौकसे के दिशा निर्देशन में किया गया। शिविर में 140 मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर में ऑल इज वेल हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों के द्वारा इस मौसम में होने वाली स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं पर उन्हें परामर्श किया गया। सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह भी दी गई। सभी मरीजों का नि:शुल्क ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर की जांच भी की गई।
