मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

सुश्री भव्या मित्तल ने वनाधिकार के निरस्त दावों का शत-प्रतिशत पुनःपरीक्षण समयबद्ध कार्यक्रम के अनुसार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने वन विभाग, राजस्व विभाग एवं जनपद पंचायत खकनार/बुरहानपुर को निर्देशित किया है कि शत-प्रतिशत निरस्त दावों का पुनःपरीक्षण अधिनियम एवं नियमों के प्रावधानों के तहत, दावेदारों को युक्ति-युक्त सुनवाई का अवसर प्रदान करते हुए निर्धारित समय सीमा में कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। सभी ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम की सूचना करते हुए पटल पर चस्पा कर मुनादी कराई जाए। यह कार्य प्रथमिकता के साथ पूर्ण करें।
