मेघनगर वागरेचा परिवार के सुश्रावक हँसमुखलाल वागरेचा का संथारा | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर वागरेचा परिवार के सुश्रावक हँसमुखलाल वागरेचा का संथारा | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर पूज्य श्री नंदचार्य साहित्य समिति के पूर्व अध्यक्ष समाज सेवी स्वर्गीय मिश्रीमल वागरेचा के पुत्र ओर तप चक्रेश्वरी, स्नेहलता बहन वागरेचा के धर्म सहायक धर्म निष्ठ, सु श्रावक हँसमुखलाल वागरेचा, ने धर्मदास गण नायक, बुद्ध पुत्र, प्रवर्तक देव पूज्य श्री जिनेन्द्रमुनिजी मसा से नवागांव जाकर भवचरियम नियम ग्रहण किया।

भवचरियम नियम ग्रहण करने के बाद तत्वज्ञ पूज्य श्री धर्मेंद्रमुनिजी मसा के मुखारविंद से पूर्ण संथारा ग्रहण किया है आपने पूर्ण चेतन अवस्था में स्वेच्छा से आजीवन चौविहार संथारा ग्रहण किया है। पूज्या श्री निखिलशिलाजी मसा आदि ठाणा 2 भी थांदला से उग्र विहार कर पधारे मेघनगर।

हंसमुख लाल वागरेचा आपकी संथारा साधना गतिमान है।
उल्लेखनीय है की हसमुखलाल पूज्य श्री नंदचार्य साहित्य समिति मेघनगर के मुख्य व्यवस्थापक, युवा समाजसेवी शुभ ज्वैलर्स के संचालक पंकज वागरेचा एवं नीलेश वागरेचा के पिता श्री हंसमुख लाल वागरेचा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article