रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा के आदेशानुसार एसडीएम तरुण जैन के मार्गदर्शन में थांदला क्षेत्र में हाट बाजार के दिन खाद्य एवं राजस्व विभाग के संयुक्त दल द्वारा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों औचक निरीक्षण किया गया। थांदला पेटलावद रोड पर स्थित प्रेम ढाबा एवं रेस्टोरेंट न्यू देवराज होटल स्थान पर व्यावसायिक प्रवर्ग के गैस सिलेंडरों का उपयोग करना पाया गया।

इसी प्रकार निरीक्षण में पेटलावद रोड स्थित मारुति होटल से घरेलू प्रवर्ग के गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग पाए जाने से दो सिलेंडरों को मौके से जप्त किया जाकर प्रकरण बनाया गया है। नायब तहसीलदार पल्केश परमार एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी थांदला सुरेश तोमर जांच कारवाई में उपस्थित रहे। क्षेत्र में आगे भी ऐसे ही जांच कार्यवाही जारी रहेगी।
