आयुष्मान भारत योजना कार्ड शिविर का हुआ आयोजन | New India Times

फैयाज़ खान, मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

आयुष्मान भारत योजना कार्ड शिविर का हुआ आयोजन | New India Times

नेहरु युवा केंद्र (मुंबई) और उनकी सहयोगी संस्थाएं त्रिरत्न प्रेरणा मंडल, साई शिक्षा फाउंडेशन, एम.ए.सी. फाउंडेशन, श्री माऊली शक्ति फाउंडेशन के माध्यम से त्रिरत्न भवन सांताक्रुज वेस्ट खोतवडी में 17/12/2023 को आयुष्मान भारत योजना कार्ड शिविर का आयोजन किया गया था और उसी आयुष्मान भारत योजना कार्ड को बांटने का प्रोग्राम 01/01/2024 शाम को नये साल के अवसर पर रखा गया। इस समारोह पर दै. मुंबई हलचल के संपादक श्री दिलशाद एस. खान जी इस प्रोग्राम के वीआईपी गेस्ट थे। उनके द्वारा आयुष्मान भारत कार्ड वहां के लोगों को बांटा गया। इस सामाजिक प्रोग्राम के सहयोगी श्री प्रकाश मनोरे जी (झोनल डायरेक्टर एन.वाय.के.एस. महाराष्ट्र) श्री नीसांन्त रौतेला जी (डी.वाय.ओ. मुंबई एन.वाय.के.) मैम ज्योती रानी सर संजय जाधव, सर मदन घेपाटे एन.वाय.के. -एन.वाय.के.एस. और इस सामाजिक प्रोग्राम को विशेष रूप से आयुष्मान कार्ड बनाने को श्री प्रमोद जैसवाल, मैम मनीषा टेमकर, सर प्रशांत जाधव, श्री दिलीप कदम, श्री दयानंद मोहीते श्री रवी शीरके, श्री प्रशांत पवार, प्रीया जाधव ईनका बहुत बडा योगदान था। आयुष्मान भारत कार्ड बांटने के अवसर पर खलील शेख जी, श्री संतोष कुवेकर, मैम रेशमा पांचाळ, श्री भानुदास सोनावने, श्री सैलेद्र जाधव, मॉम रेखा जाधव, श्री मनोज कुमार और वहां के रहने वाले स्थानिक लोग मौजूद थे। इस तरह आयुष्मान भारत कार्ड को वहां के लाभार्थियों को देकर नये साल की शुरुआत की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article