ग्राम चौपाल योजना की वर्षगांठ पर उत्कृष्ट कार्य करने वालों को भाजपा एमएलसी ने किया सम्मानित | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

ग्राम चौपाल योजना की वर्षगांठ पर उत्कृष्ट कार्य करने वालों को भाजपा एमएलसी ने किया सम्मानित | New India Times

ग्राम चौपाल योजना की वर्षगांठ के अवसर पर नगर विकास कार्यालय सभागार में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागीय अधिकारियों एवं प्रधान, सफाई कर्मियों सहित 15 लोगों को एमएलसी सुधीर गुप्ता एवं अधिकारियों के द्वारा प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सुधीर गुप्ता एमएलसी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत जनपद में वर्ष 2017 से अब तक 70,894 लाभार्थियों को लाभ दिया जा चुका है, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत वर्ष 2017 से अब तक 1125, मनरेगा योजना के अंतर्गत जनपद में वर्ष 2017 से अब तक 708927 परिवारों को रोजगार दिया जा चुका है।

मनरेगा योजना के अंतर्गत जनपद में अब तक वर्ष 2017 से अब तक 2,43 करोड़ मानव दिवस सरजीत किए गए हैं
जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत जनपद में कुल 2028 गांव में संचालित करने का लक्ष्य है वर्तमान में 860 योजनाओं का कार्य गति पर है और 650 योजनाएं संचालित की जा रही है। पंचायत भवन निर्माण योजना के अंतर्गत वर्ष 2017 से अब तक 752 पंचायत भवनों का निर्माण किया जा चुका है। सामुदायिक शौचालय निर्माण योजना के अंतर्गत वर्ष 2017 से अब तक 1062 सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जा चुका है

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत वर्ष 2017 से अब तक 371026 व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण कराया जा चुका है। प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के अंतर्गत वर्ष 2017 से अब तक 535713 कृषिकों को लाभीबंध किया जा चुका है। उज्ज्वला योजना के अंतर्गत जनपद में वर्ष 2017 से अब तक 299739 परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन दिया जा चुका है

आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड जनपद में योजनागत वर्ष 2017 से अब तक 873182 लाभार्थियों को आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत वर्ष 2017 से अब तक 5919 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया जा चुका है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article