हाजी मो. शाहिद खान बने मध्य प्रदेश मुस्लिम विकास परिषद के प्रदेश सचिव | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

हाजी मो. शाहिद खान बने मध्य प्रदेश मुस्लिम विकास परिषद के प्रदेश सचिव | New India Times

प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद माहिर द्वारा मध्य प्रदेश मुस्लिम विकास परिषद में ब्लॉक जुन्नारदेव ज़िला छिंदवाड़ा के हाजी मोहम्मद शाहिद खान को “प्रदेश सचिव” नियुक्त किया है और ज़िला “पांढुरना व बैतूल” ज़िले का प्रभारी भी बनाया है।

शाहिद ख़ान जो एक सामाजिक व्यक्तित्व हैं और बिना किसी भेद भाव के सभी समाजों के उत्थान के लिए काम करते रहते हैं। मो. शाहिद खान पिछले कई वर्षों से परिषद से जुड़े हुए हैं और छिंदवाड़ा में ज़िला महामंत्री के पद पर रहते हुए अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहे हैं, अब उनकी सलाहियतों का इस्तेमाल परिषद प्रदेश स्तर पर करेगी।

मुस्लिम विकास परिषद के सभी पदाधिकारी हाजी मोहम्मद शाहिद ख़ान को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए उन्हें बधाई दी जिसमें प्रमुख रूप से परिषद के इसाम सिद्दीकी, सलीमुद्दीन एडवोकेट, मोहम्मद शमीम मोहम्मद ताहिर, रफीक खान, आबिद खान, मोहम्मद जालील, इकबाल खिलजी, इरशाद खान, नूर मोहम्मद, दमुआ से अकरम खान, मो. सरफराज, आरिफ खान आदि शामिल हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article