विश्व हिंदू परिषद एवं मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी की बैठक हुई संपन्न, निकाली गई अक्षत कलश यात्रा | New India Times

इदरीस मंसूरी, ब्यूरो चीफ, गुना (मप्र), NIT:

विश्व हिंदू परिषद एवं मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी की बैठक हुई संपन्न, निकाली गई अक्षत कलश यात्रा | New India Times

आज विश्व हिन्दू परिषद,मातृशक्ति दुर्गावाहिनी के द्वारा बीनागंज के रामानंद आश्रम पर मातृशक्ति नगर बैठक संपन्न हुई, जिसमें तुलसी पूजन एवं अयोध्या से आए पूजित अक्षत कलश की विधिवत पूजन कर नगर में कलश यात्रा निकाली गई। बैठक में विभाग सह मंत्री दिलीपसिंह कुशवाह द्वारा सभी माताओं बहनों को आगामी कार्ययोजना बताई गई, और 22 जनवरी प्राणप्रतिष्ठा को लेकर नगर सामूहिक सत्संग, नगर में प्रभात फेरी और भव्य शोभायात्रा की योजना बनाई गई। साथ ही नगर की मातृशक्ति द्वारा अपने अपने मोहल्ले में टोली बना कर घर घर अक्षत वितरण करने की योजना बनाई, अपना नगर अपनी अयोध्या के तहत नगर के सभी मोहल्लों में साज सज्जा कर शाम को हर घर दीप प्रज्ज्वलित कर दीपावली मनाई जाए, ऐसी योजना बनाई गई। बैठक में जिला अध्यक्ष मुकेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष ज्योति राजपूत, जिला मंत्री श्रीराम सोनी, अक्षिता अग्रवाल, स्वाति तोमर, नीलम शर्मा, आरती, आशा नामदेव, कविता घोसी, एवं नगर की सभी मातृशक्ति माताएं बहनें उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article