थाना कम्पू पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को पकड़कर उससे चोरी की 09 मोटर साइकिल की बरामद | New India Times

पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

थाना कम्पू पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को पकड़कर उससे चोरी की 09 मोटर साइकिल की बरामद | New India Times

पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री राजेश सिंह चंदेल (भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर जिले में चोरी, नकबजनी में लिप्त चोरों की धरपकड़ व वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (मध्य) श्री अखिलेश रैनवाल ने अपने अधीनस्त समस्त थाना प्रभारियों को वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्रों में प्रभावी चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी इन्दरगंज श्री अशोक सिंह जादौन के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कम्पू निरी0 शिवकुमार शर्मा के द्वारा दिनांक 21.12.2023 को थाना बल की टीम को कैंसर पहाड़ी, वन विभाग गेट के पास वाहन चेकिंग हेतु भेजा गया। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को बिना नम्बर की काले रंग की मोटर साइकिल से एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखा, जिसने पुलिस चेकिंग को देखकर मोटरसाइकिल को मोड़कर भागने का प्रयास किया, परन्तु मुस्तैदी से खड़े पुलिस जवानों द्वारा उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर उसने स्वयं को कुलैथ खेरिया थाना तिघरा हाल निवासी श्रीराम कोलोनी गोल पहाड़िया ग्वालियर का रहने वाला बताया। पुलिस टीम द्वारा उसके पास मिली काले रंग की मोटरसायकिल के कागज चाहे गये तो उक्त व्यक्ति द्वारा कागज न होना बताया। पुलिस टीम को शक होने पर उक्त व्यक्ति से मोटरसायकिल के संबंध में गहनता से पूछताछ की तो उसके द्वारा उक्त मोटरसायकिल बारादरी क्षेत्र से चोरी करना स्वीकार किया। जिसे पुलिस टीम द्वारा विधिवत जप्त कर उक्त वाहन चोर के खिलाफ थाना कम्पू में अप0क्र0- 647/23 धारा 413, 414, 379 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर उक्त चोर से शहर में हुई अन्य वाहन चोरियों के संबंध में पूछताछ की तो उसके द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों से मोटरसायकिल चोरी कर मौका मिलते ही मोटरसाइकिल बेच देना बताया एवं उसके किराये के मकान में कुछ चोरी की मोटरसाइकिल छिपा कर रखी होना बताया। पुलिस टीम द्वारा उक्त वाहन चोर की निशानदेही पर उसके किराये के मकान के पास से 04 हीरो मोटरसायकिल विधिवत जप्त की गई। आज दिनांक 22.12.2023 को पुलिस टीम ने मेमोरेंडम पर सरकारी मल्टी के पास से चोरी की 04 मोटरसायकिल जप्त की गयी है।

बरामद मशरूका:- 05 हीरो स्पलेंडर, 01 बुलेट, 01 पल्सर, 01 टीव्हीएस, 01 अपाचे कुल 09 मोटर साइकिल।

सराहनीय भूमिका:- थाना प्रभारी कम्पू निरी0 शिवकुमार शर्मा, उनि0 मुकेश कुमार शर्मा, आर0 भूपेन्द्र, सक्षम, इरशाद, समीम खान, राकेश की सराहनीय भूमिका रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article