भारतीय किसान संघ विकासखंड तिरला द्वारा किसानों की समस्याओं का दिया मांग पत्र | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

भारतीय किसान संघ विकासखंड तिरला द्वारा किसानों की समस्याओं का दिया मांग पत्र | New India Times

भारतीय किसान संघ विकासखंड तिरला द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा का जिला स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथियों को अपनी विभिन्न मांगों का ज्ञापन धार कलेक्टर महोदय के नाम धार विधायक श्रीमती नीना विक्रम वर्मा व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सरदारसिंह मेडा को सौंपा व जल्द से जल्द ज्ञापन में निम्न मांगों का निराकरण किया जाये।

1. सोयाबीन कि फसल खराब हुई थी इसका सर्वे भी कृषि विभाग व पंचायत द्वारा किया गया था जिन किसानों का नुकसान हुआ था उन किसानों को आर बी सी धारा 6 – 4 में अति शीघ्र 30,000 रू (तीस हजार) प्रति हेक्टर मुआवजा किसानों को दिलवाया जावे।

2. खेत सड़क योजना चालू किया जावे, खेतों के रास्ते दुरुस्त किया जावे, जिससे किसानों को उनकी फसल घर लाने में आसानी होगी।

3. सिंचाई के लिए किसानों को 10 घंटे बिजली भी पूरी नहीं मिल रही है।

4. तिरला विकासखंड में नर्मदा माइक्रो सिंचाई योजना का काम जल्द से जल्द चालू किया जावे, जिससे किसान अपने खेतों में सिंचाई कर पाएंगे। जो जो गांव छूट गई है उसे भी जोड़ा जावे।

5. घोड़ा रोज से हुए नुकसान का सर्व करवा कर आरबीसी धारा 6-4 में किसानों को मुआवजा दिलाया जावे।

6. ग्राम तिरला में सड़क पर ट्रैफिक ज्यादा रहता है जिसे आए दिन छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं उसके बचाव के लिए रोड पर स्पीड ब्रेकर बनवाये जाएं जिससे स्कूल के बच्चों और ग्रामीण जनों को आने-जाने में आसानी रहेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article