मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर के यूनानी तिब्बिया कॉलेज के प्रोफेसर एवं शायर डॉक्टर मुमताज़ अरशद ने बताया कि बुरहानपुर के यूनानी चिकित्सा जगत में यह समाचार अत्यंत दुःख के साथ पढ़ा और सुना जाएगा कि बुरहानपुर के यूनानी चिकित्सक डॉक्टर क़दीर शेख (शिकारपुरा) उम्र लगभग 55 वर्ष का जलगांव में इलाज के दौरान हृदय घात से अचानक इंतेक़ाल हो गया। मरहूम डॉक्टर सगीर अहमद शेख (रोशन चौक) के भतीजे और डॉक्टर नईम शेख के चचाज़ाद भाई थे। मरहूम का जनाजा दोपहर 2:00 बजे उनके पैतृक निवास शिकारपुरा से उठाया जाएगा। जनाजे की नमाज़ मस्जिद हकीम अकबर अरज़ानी में अदा की जाएगी और शिकारपुरा थाने के पास स्थित कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द ख़ाक किया जाएगा। मरहूम डॉक्टर क़दीर शेख़ के परिवार में पत्नी के अलावा तीन लड़के और एक लड़की है। अल्लाह करीम मरहूम की बख्शीश और मगफिरत फरमाए और उन्हें जन्नतुल फिरदौस में आला से आला मक़ाम अता फरमाए और जुमला ऐहले खाना को सबरे जमील अता फरमाए। बुरहानपुर के समस्त यूनानी चिकित्सकों और संगठनों ने उनके असमय निधन पर शोक व्यक्त किया है।
