मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के एवं सर्व समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की जयपुर में उनके घर में घुसकर हमलावरों द्वारा की गई हत्या ने संपूर्ण राष्ट्र सहित विशेष रूप से सर्व राजपूत समाज स्तब्ध है। पूरे देश में उक्त घटना की निंदा की जा रही है। इस मामले में संपूर्ण राजपूत समाज बुरहानपुर, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा श्री अखंड भारत भोपाल, करनी सेना बुरहानपुर इस कायराना कृत्य की निंदा करता है। उपरोक्त जानकारी देते हुए अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा श्री अखंड भारत के प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने बताया कि राजपूत करणी सेना एवं सर्वहारा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या के विरोध में आज भारत सरकार के गृहमंत्री अमित शाह के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन बुरहानपुर कलेक्टर एवं बुरहानपुर एसपी को सौंपा गया, जिसमें उपरोक्त घटना की निंदा की गई। क्षत्रिय राजपूत समाज ट्रस्ट समाज के जगदीश सिंह सेंगर, करणी सेवा बुरहानपुर की जिला ईकाई के अध्यक्ष ठाकुर रमेश सिंह सिकरवार, क्षत्रिय राजपूत युवा मंच के जिला अध्यक्ष ठाकुर संजय सिंह गहलोत, क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष ठाकुर महेंद्र सिंह बघेल, महामंत्री ठाकुर अरविंद सिंह, पदाधिकारी में राजेश सिंह सिकरवार, बलवंत सिंह ठाकुर, राजन सिंह ठाकुर, सत्येंद्र सिंह चौहान, गोविंद सिंह चौहान, अजय सिंह राजपूत, जितेंद्र सिंह राजपूत, बाला ठाकुर एवं समाज के सभी सदस्यों नौजवानों ने एक स्वर में मांग की है कि हत्यारे को 24 घंटे में पकड़कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। फांसी दी जावे। 24 घंटे में गिरफ्तार नहीं हुई तो संपूर्ण राजपूत समाज बुरहानपुर सड़क पर आकर आंदोलन करेगा। धरना प्रदर्शन करेंगे जिसकी जिम्मेदारी केंद्र सरकार प्रदेश सरकार की होगी। इस अवसर पर भारी संख्या में समाज के सभी गणमान्य समाज जन उपस्थित होकर सुखदेव दादा अमर रहे, करणी सेना जिंदाबाद, राजपूत समाज जिंदाबाद के नारे लगाए। ज्ञापन का वचन प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने किया।
