थाना इंदरगंज पुलिस ने किया लूट की तीसरी वारदात का खुलासा | New India Times

पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

थाना इंदरगंज पुलिस ने किया लूट की तीसरी वारदात का खुलासा | New India Times

दिनांक 26.11.2023 को रात्रि करीब 10ः30 बजे शिंदे की छावनी बैंक ऑफ इंडिया के पास फरियादी शुभम माहौर से बाईक सवार दो लड़के रैडमी कंम्पनी का मोबाइल छीनकर भाग गये थे, जिस पर थाना इन्दरगंज में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का प्रकरण दर्ज किया जाकर आरोपियों की तलाश प्रारम्भ की गई। आज दिनांक 01.12.2023 को थाना इन्दरगंज पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना प्राप्त हुई कि उक्त मोबाइल लूट की घटना में शामिल एक बदमाश को ईदगाह कम्पू के पास देखा गया हैं। मुखबिर की सूचना पर से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर से पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री राजेश सिंह चंदेल,भापुसेे द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक शहर (मध्य) श्री अखिलेश रैनवाल को थाना इन्दरगंज पुलिस की टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर उक्त बदमाश को गिरफ़्तार करने के लिये निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी इन्दरगंज श्री अशोक सिंह जादौन के कुशल मार्गदर्शन में इंचार्ज थाना प्रभारी इन्दरगंज शिवम राजावत द्वारा इन्दरगंज थाना बल की टीम को मुखबिर के बताये स्थान ईदगाह कम्पू के पास कार्यवाही हेतु भेजा गया। ईदगाह कम्पू के पास पुलिस टीम को मुखबिर के बताये हुलिया का एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखा, जिसने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, परन्तु पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पकड़े गये संदिग्ध से नाम पता पूछने पर उसने स्वयं को शब्द प्रताप आश्रम बहोड़ापुर का रहने वाला बताया। पकड़े गये संदिग्ध से उक्त मोबाइल लूट की घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा पहले पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया गया लेकिन गहनता से पूछताछ करने पर उसने अपने पड़ौस में रहने वाले दोस्त के साथ मिलकर एक व्यक्ति से बैंक ऑफ इंडिया के पास से रेडमी कंपनी का मोबाइल लूटना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा उक्त आरोपी से लूटे गये मोबाइल के संबंध में पूछताछ की तो उसने उक्त मोबाइल अपने घर पर रखा होना बताया जिसे पुलिस टीम ने उक्त आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से विधिवत जप्त किया गया। पुलिस टीम ने पकड़े गये आरोपी के पड़ौसी दोस्त के शब्द प्रताप आश्रम बहोड़ापुर स्थित घर पर दबिश दी तो वह अपने घर पर उपस्थित मिला। जिसे पुलिस टीम ने पकड़कर उसके घर से घटना में प्रयुक्त बुलट मोटर सायकिल को जप्त किया गया।

ज्ञात हो कि फरियादी शुभम माहौर निवासी झूले वाली गली गैंडे वाली सड़क ग्वालियर ने थाना आकर एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह दिनांक 26.11.2023 को रात्रि करीब 10ः30 बजे हजीरा से काम करके अपने घर जा रहा था तभी शिंदे की छावनी बैंक ऑफ इंडिया के पास बुलट मोटर साइकिल सवार दो लड़के मेेरे सामने आकर मेरा रेडमी कंपनी का मोबाइल छीनकर गैंडे वाली सड़क की तरफ भाग गये। आवेदक की शिकायत पर थाना इन्दरगंज में अपराध क्रमांक 572/23 धारा 392 ताहि एवं 11/13 एमपीडीपीके एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया।

बरामद मशरूका:- 01 रैडमी कम्पनी का मोबाइल, घटना में प्रयुक्त बुलट मोटर साइकिल।

सराहनीय भूमिका:- इंचार्ज थाना प्रभारी इन्दरगंज शिवम राजावत, उनि0 संजय राय, विकास राठौड़, सउनि0 नरेन्द्र भदौरिया, प्र.आर0 राजेश तोमर, राजकुमार राठौर, आर0 पुष्पेन्द्र लोधी, नीरज यादव, अभिषेक भदौरिया, विवेक दंडोतिया, राजवीर कौरव, भुवनेश्वर जादौन, आकाश पांडे, मनोज भारद्वाज, कपिल पाठक की सराहनीय भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article