मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

अनुभवी और मंझा हुआ राजनेता हरफन मौला होता है। वह अपनी कार्यशैली से हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करके उसके दिल में बसने की जिज्ञासा रखता है। यही हाल इलेक्शन पीरियड में हमारे बुरहानपुर के दो मंझे हुए और अनुभवी राजनेताओं का इन दोनों सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल वीडियो में देखने को मिल रहा है। कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी एवं निवृत्तमान निर्दलीय विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया अपने जनसंपर्क के दौरान एक मांडे की दुकान पर जाकर मांडा फोल्ड करके अपनी कला से जनता को प्रभावित और आकर्षित करने का प्रयास कर रहे हैं वहीं भाजपा की महिला प्रत्याशी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी भी अपनी कला में निपुण है।
जनसंपर्क के दौरान वे महिला शक्ति को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए एक परिवार में जाकर पूरी तलने का काम करके मतदाता को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं और यह दोनों वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से जनता के बीच वायरल हो रहा है। इन दिनों कांग्रेस प्रत्याशी ठाकुर सुरेंद्र सिंह उर्फ़ शेर भैया और भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र के जनसंपर्क में जुटी हुई हैं। दोनों पार्टी के प्रत्याशी अपनी अपनी मेहनत तो कर रहे हैं लेकिन मेहनत का फल जनता किसको देकर ताजपोशी करती है यह आने वाला समय बताएगा। इस प्रकार के वीडियो से चुनाव दिलचस्प बना हुआ है।
