पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति ग्राम-तिरला (धार) आरंभ होने वाले नवदुर्गा उत्सव को प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी मनाया जायेगा। चुनावी आचार संहिता के चलते उक्त नवदुर्गा उत्सव एवं गरबा के 9 दिनो तक किसी भी राजनीतिक दल एवं नेता के प्रचार- प्रसार को वर्जित रखते हुए, सामाजिक समरसता के साथ नवदुर्गा उत्सव मनाया जावेगा। शक्तिस्वरूपा नवदुर्गा की नव दिवसीय भक्तिमय पूजा के लिए कलश स्थापना की जाएगी वही गाँव की बालिकाओं के द्वारा गरबा रास भी किया जाएगा मान्यता है कि नव दिवसीय नौ रात्री मेंं माता अपने पण्डालों मेंं भक्तों के साथ घट (कलश) की स्थापना के समक्ष विराजमान होती है वही माता भी गरबा रास का आनंद लेती है। इसीलिए भक्त घट स्थापना के साथ गरबा रास खेलते हैं।
सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा आज श्री रणथंबोर गणेश मंदिर से चल समारोह तिरला नगर में घूमते हुए घर-घर से पुष्प वर्षा के साथ स्कूल ग्राउंड में पहुंचा वहां पर मां अम्बे माता की स्थापना की गई व समिति द्वारा बताया गया कि नवरात्री उत्सव में भव्य गरबा रास प्रतियोगिता आयोजित की गई है, जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय अन्य पुरूस्कार रखा गया है इसके साथ ही प्रतिदिन प्रोत्साहन पुरस्कार भी दिए जायेंगे।
