शिक्षक स्वागत समारोह हमें जोड़ता है संस्कारों से: डॉ निकहत अफ़रोज़ | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

शिक्षक स्वागत समारोह हमें जोड़ता है संस्कारों से: डॉ निकहत अफ़रोज़ | New India Times

बोहरा समाज की हरदिल अज़ीज़ शख्सियत मरहूम अल शेख इस्माइल भाई अब्दुल्ला भाई सूरूरी द्वारा स्थापित डॉ ज़ाकिर हुसैन टीचर ट्रेनिंग कॉलेज, स्टेशन दरगाह रोड़ बुरहानपुर के तत्वाधान में प्रथम वर्ष के छात्राध्यापकों को स्वागत तिलक लगाकर तथा गले मिलकर किया गया। कालेज प्राचार्य एवं शिक्षाविद मोहतरमा डॉक्टर निकहत अफ़रोज़ ने अपने संबोधन में कहा कि यह स्वागत समारोह हमें हमारे भारतीय संस्कारों से जोड़ता है। हमारी आर्थिक स्थिति कितनी भी अच्छी क्यों न हो, जीवन का सही आनंद लेने के लिए संस्कार अच्छे होने चाहिए।

शिक्षक स्वागत समारोह हमें जोड़ता है संस्कारों से: डॉ निकहत अफ़रोज़ | New India Times

संस्था के मुख्य संचालक एवं सचिव क़ाईद इस्माईल सुरूरी, निर्देशक प्रोफ़ेसर वीरेंद्र स्वर्णकार, व्याख्याता श्री लियाकत अली श्री नंदकिशोर बारी, श्री सचिन केशरी, गजानन गायकवाड उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सद्दाम कुरेशी एवं प्रीति कोठारकर ने किया। संध्या कोठारकर, आरती इंग्ले, शीला कनासे,प्रियांशी पटेल, दिव्या अखाड़े ,निकिता वास्कले आदि ने रंगारंग प्रस्तुति दी। ललिता नारनोरे, स्नेहा सिंह, असरा जहां, विशाल अरसिया ने अपने गीतों से समा बांधा। समर्थ जाधव ने एक हाथ से पियानो बजाकर सबका मन मोह लिया। अर्थात यह संदेश दिया कि अगर हौसले बुलंद और जवां हो तो कोई भी समस्या रास्ते में बाधा नहीं बनती। कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article