अवैध शराब का परिवहन करना पड़ा महंगा, शराब सहित वाहन पुलिस ने किया जप्त, कार्यवाही से शराब माफियाओं में मचा हड़कंप | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

अवैध शराब का परिवहन करना पड़ा महंगा, शराब सहित वाहन पुलिस ने किया जप्त, कार्यवाही से शराब माफियाओं में मचा हड़कंप | New India Times

अवैध महुआ शराब लेकर दुपहिया में परिवहन करते एक व्यक्ति को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पकड़ा। पुलिस चौकी अंबाडा के मोआरी खदान के समीप एक बिना नंबर की दुपहिया चालक को रोक कर तलाशी ली गई। जिसमें दो ब्लाडर में अवैध महुआ की 60 लीटर शराब बरामद कर आरोपी को जप्त शराब और टू व्हीलर को थाने लाकर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की।अवैध महुआ शराब जिसकी कीमत पुलिस ने ₹6000 बतलाई थाना प्रभारी कमल सिंह रघुवंशी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के निर्देश पर पुलिस लगातार अवैध कारोबार करने वालों पर कार्यवाही कर रही है। ऐसा माना जा रहा है कि शहर में अवैध गतिविधि जैसे अवैध रेत गिट्टी मुरम परिवहन जुआं, सट्टा, गांजा विक्रय होटल ढाबों में शराब बिक्री की रोकथाम के लिए नगर निरीक्षक का चाबुक जल्द चलेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article