विधायक भूरिया ने नवीन डीपी का किया उद्घाटन, ग्रामीण जनता को दी सौगात | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

विधायक भूरिया ने नवीन डीपी का किया उद्घाटन, ग्रामीण जनता को दी सौगात | New India Times

मेघनगर थांदला विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक वीरसिंह भूरिया ने मेघनगर विकास खंड की ग्राम पंचायत मंडली में लोगों की मूलभूत समस्या बिजली की बहुत दिनों से चल रही थी जिसको लेकर के क्षेत्रिय विधायक वीरसिंह भूरिया ने विधायक निधि से डीपी लगवाकर गांवो की जनता की समस्या का निराकरण किया ओर कहा कि थांदला विधानसभा क्षेत्र में हर गांव में बिजली – पानी पहुंचाना ओर क्षेत्र की सड़क व्यवस्था करना मेरी पहली प्राथमिकता रही है हर गांव में बिजली व पानी की संपूर्ण व्यवस्था करवाना मेरी ज़िम्मेदारी है।
जिसको लेकर उक्त गांव में पिछले कई समय से ग्रामीणों की मांग पर सोमवार को विधि विधान से गांव में डीपी लगा कर मुहूर्त किया गया है।

शुभारंभ उद्घाटन कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य कालू भाई जनपद पंचायत मेघनगर अध्यक्ष पति मुकेश मुणिया, तानसीह तड़वी, रामपुर सरपंच कालू भूरिया, कांग्रेस नेता दिनिया भूरिया, मेनसिंह भूरिया, माजू भूरिया, सतरा,अर्जुन मैड़ा, मुकेश भाई, कालू भूरिया, रोशन बारिया, अक्षय कुमार आदि ग्रामीण जन उपस्थित थे ।

मण्डली गांव में डीपी लगने पर ग्रामीणों ने विधायक भूरिया का आभार माना। उक्त जानकारी विधायक मीडिया प्रतिनिधि अली असगर बोहरा द्वारा दी गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article