खाद्य विभाग की कार्यवाही में 395 किलो मिठाई की गई जब्त | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र) , NIT:

खाद्य विभाग की कार्यवाही में 395 किलो मिठाई की गई जब्त | New India Times

खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा कार्यवाही कर रविवार को झाबुआ में 395 किलो मिठाई को जब्त किया गया है।

कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि रक्षा बंधन के त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए विभाग द्वारा लगातार ज़िले के विभिन्न स्थानों पर कार्यवाही कर मिठाई, मावा एवं नमकीन के नमूने लिए जा रहे है।

रविवार को की गई कार्यवाही में पिछले 6 दिनों से जोधपुर से आने वाली गजराज ट्रेवल्स पर नज़र रखी जा रही थी, जिसमें मावा होने की सूचना प्राप्त होने पर टीम द्वारा वसुनिया पेट्रोल पम्प मिंडल पर पहुँच कर बस की डिक्की को चेक किया गया जिसमें मावा न होकर मिठाई के कुल 11 बॉक्स पाए गए।

जिन्हें खुलवा कर देखने पर बॉक्स में जोधपुर से हलवे के पैकेट पाए गए, जो कि मार्केट में मिल्क केक के नाम से बेचे जाना बताया गया था।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा पैकेट का निरीक्षण करने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत मिथ्याछाप एवं अवमानक होने की शंका के आधार पर कुल 395 किलो मात्रा (मूल्य लगभग 1 लाख रुपये) को जब्त कर लिया गया है तथा नमूने लिए खाद्य परीक्षण प्रयोग शाला को जाँच के लिए भेजा गया है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि त्योहारी सीजन को मद्देनजर रखते हुए विभाग द्वारा माह अगस्त में रविवार तक 34 नमूने जाँच के लिए लिये गए हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article