कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत उत्खनन कर परिवहन करने वाला ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार | New India Times

ओम प्रकाश सोनी, ब्यूरो चीफ, अनूपपुर (मप्र), NIT:

कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत उत्खनन कर परिवहन करने वाला ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार | New India Times

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मती उर रहमान के निर्देशन में थाना कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गत दिवस थाना प्रभारी कोतवाली अरविंद जैन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम पंगना में दबिश देकर अवैध रेत परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रंगे हाथों पकड़ा।
कार्रवाई के दौरान लाल रंग का महिंद्रा YUVA TECH 275 DI ट्रैक्टर, जिसकी ट्रॉली में अवैध रूप से रेत लोड थी, को जब्त किया गया। मौके से ट्रैक्टर चालक मोहन सिंह (पिता देवलाल सिंह, उम्र 25 वर्ष), ट्रॉली मालिक कुमान सिंह (पिता रम्मू सिंह) तथा रेत चोरी के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली लगवाने वाले सुलोचन सिंह (पिता साधू सिंह), सभी निवासी ग्राम पंगना, जिला अनूपपुर को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 184/26 के तहत धारा 303(2), 317(5), 3(5) बीएनएस, 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम तथा 130(3)/177 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
पुलिस द्वारा अवैध रेत एवं परिवहन में प्रयुक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली, जिसकी कुल कीमत लगभग 7,03,000 रुपये आंकी गई है, को जब्त कर लिया गया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article